शिवराज सिंह ने MSP को लेकर की घोषणा तो विवेक तन्खा ड्राफ्ट तैयार कर बोले- जुमले छोड़ कानून बनाइए

12/5/2020 5:50:30 PM

भोपाल: एक तरफ देश भर की निगाहें ने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में डटे हुए किसानों पर हैं तो दूसरी और फसल पर MSP को लेकर मध्य प्रदेश में एक नई जंग छिड़ गई है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को लेकर की गई MSP की घोषणा पर सवाल उठाए हैं। विवेक तन्खा ने एक ड्राफ्ट के जरिए सीएम शिवराज को घेरते हुए कहा कि घोषणा करने से कुछ नहीं होता एमएसपी पर अध्यादेश जारी कर कानून बनाइए।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान किसानों को लेकर की गई अपनी ही घोषणा पर घिरत नजर आ रहे हैं। दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि अभी MSP पर धान की खरीद जारी है, एक-एक दाना खरीदूंगा। बाजरा भी खरीदूंगा। धान वाले किसानों ने शिकायत की थी कि जितना पैदा होता है उससे कुछ कम खरीदने के आदेश हैं। मैंने तय कर लिया है जितना किसान का पैदा होगा, उतना पूरा का पूरा खरीदा जाएगा। साथ ही मध्य प्रदेश में बाहरी किसान के अनाज को खरीदने की मना किया और कहा कि अगर कोई बाहरी किसान आएगा तो उसे जेल भेजा जाएगा।'

PunjabKesari

 


विवेक तन्खा ने इस सीएम शिवराज सिंह को ट्वीट करते हुए कहा कि शिवराज सिंह अगर आप सच में इस घोषणा के बारे में गम्भीर है तो तुरंत अध्यादेश के माध्यम से या विधान सभा बुला कर क़ानून पास कराये। एमएसपी किसानो का मूलभूत अधिकार है। क़ानून के उल्लंघन को दंडित अपराध बनाये। अन्यथा यह घोषणाएं एक और जुमला माना जाएगा। 80% कृषि आधारित जनता के लिए वरदान होगा। वही विवेक तन्खा ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान बाहरी किसान को नहीं रोक सकते।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News