Punjab Kesari MP ads

NEET पेपर लीक पर बच्चों के दुख से भावुक हुए बागेश्वर सरकार,कहा-गलती विद्यार्थियों की नहीं, सिस्टम की है, सिस्टम को यह दंड मिलना चाहिए

Friday, May 29, 2026-10:33 PM (IST)

(राजेश चौरसिया): बागेश्वर सरकार बद्रीनाथ धाम में श्री सत्यनारायण कथा का रसपान करा रहे इस दौरान दौरान बागेश्वर सरकार ने पिछले दिनों नीट पेपर लीक होने वाले विद्यार्थियों की पीड़ा को लेकर बड़ा बयान दिया हैं।  बागेश्वर सरकार में एक चौपाई के साथ कहा कि“हारियो न हिम्मत, बिसारियो न नाम। भगवान और सफलता खोजने से नहीं, खो जाने से मिलती है। खो जाने का मतलब डूब जाना होता है।”

बागेश्वर सरकार ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ बच्चे-बच्चियां उनसे मिलने आए थे, जिनका मन बहुत दुखी था। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पेपर लीक हो गया।

इस पर बागेश्वर सरकार ने कहा —

पेपर लीक हो जाते हैं, पर कभी चुनाव लीक नहीं होते है और आगे कहा कि काश नेताओं के वोट लीक हो जाएं, बागेश्वर सरकार ने भारत सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर बड़ी कठिनाई से फीस भरते हैं। कई माता-पिता खेती, मजदूरी और कर्ज लेकर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं।

लेकिन जब पेपर लीक होता है तो केवल वह विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों और मानसिक और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। बागेश्वर धाम ने कहा कि “इसमें गलती विद्यार्थियों की नहीं, सिस्टम की गलती है और सिस्टम को यह दंड मिलना चाहिए कि अगली बार की फीस माफ होनी चाहिए। सिस्टम की गलती है तो भुगते भी सिस्टम ही। जब सिस्टम भुगतेगा तब उसे पता भी लगेगा कि गलती हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News