इंदौर में रफ्तार का कहर: लोडिंग वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 घायल, CCTV आया सामने

Monday, Feb 02, 2026-03:16 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के खंडवा रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर लोगों की जान खतरे में डाल दी। शराब के नशे में धुत एक लोडिंग वाहन चालक ने नियंत्रण खोते हुए सड़क पर चल रहे कई वाहनों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोडिंग वाहन बेहद तेज गति में था और चालक ने कई दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रौंदते हुए टक्कर मारी। गनीमत रही कि बड़ा जनहानि का मामला नहीं हुआ। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह लापरवाह चालक तेज रफ्तार में वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे निकल जाता है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। खंडवा रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था और नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News