पं. प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा से पहले कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Tuesday, Aug 05, 2025-01:37 PM (IST)

सीहोर (धर्मेंद्र राय) : मध्य प्रदेश के सीहोर मे स्थित कुबेश्वर धाम में भगदड़ मचने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। 10 गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि घायलों में कईयों की हालात गंभीर बनी हुई है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस हादसे से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति सामान्य होने तक लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक, कल पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा निकलने वाली है। उसके चलते 1 लाख श्रद्धालु अभी तक सीहोर आ चुके हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में 6 अगस्त को निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। जो आज 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में 6 अगस्त को निकाली जाने वाली इस विशाल कांवड़ यात्रा में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है, जो 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
पहले भी हो चुकी है घटना
16 फरवरी 2023 को भी सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ मच गई थी। उस समय शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन चल रहा था। इतनी अधिक भीड़ पहुंचने पर व्यवस्था नहीं संभली और भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोग घबरा गए थे। एक महिला की मौत की पुष्टि हुई थी। नासिक के मालेगांव की 50 साल की मंगला बाई की तबीयत अचानक गिर गई थी। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन महिलाओं के लापता हो गई थी।