MP के बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने अचानक की किराए में बढ़ोतरी, नोटिफिकेशन जारी
Wednesday, Aug 05, 2026-07:47 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्य सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों की प्रस्तावित हड़ताल से पहले बसों के किराए में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बस किराये में अधिकतम 2 रुपए प्रति किलोमीटर तक की वृद्धि की है। अभी यात्रियों से करीब 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जा रहा था। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अब यात्रियों को बस का न्यूनतम टिकट किराया 10 रुपए के हिसाब से देना पड़ेगा। किराये में बढ़ोतरी अलग-अलग श्रेणी की बसों के अनुसार निर्धारित की गई है। इससे लंबी दूरी की बस यात्राओं का खर्च भी बढ़ना तय है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश निजी बस बस ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 7 अगस्त को हड़ताल का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले को हड़ताल से जोड़कर देखा जा रहा है। नए किराये से जहां बस ऑपरेटरों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। सरकार के नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

