पुजारी ने भगवान के घर में किया महापाप! प्रसाद देने के बहाने नाबालिग बच्चियों से किया गलत काम
Saturday, Jul 05, 2025-01:40 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुजारी की गंदी करतूत सामने आई है। आरोप है कि पुजारी ने दो नाबालिग बच्चियों को प्रसाद देने के बाद छेड़छाड़ की। बच्चियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुजारी से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्चियों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में निर्माणाधीन महाकाल आश्रम के नाम से भोलेनाथ का मंदिर है। आश्रम का पुजारी चरणदास पिता सरजू उम्र 60 साल निवासी ऊजरा का रहने वाला है। जो 4 साल से गांव में रहता है ने बच्चियों से गंदी हरकत की। बच्चियां शुक्रवार दोपहर एक घर से दूसरे घर जा रही थी। तभी रास्ते में आश्रम में गई। जहां पुजारी ने प्रसाद देने के बाद बच्चियों से गंदी हरकत की। दोनों बच्चियों चचेरी बहनें हैं जिनकी उम्र 5 और 6 साल है। पुजारी यह तीसरी घटना है। दो बार पहले भी हो चुका है। दो बार समझाई दी लेकिन नहीं माना।
पीड़ित परिवार ने बताया कि बाबा प्रसाद देने के बहाने पुजारी बच्चियों को मंदिर में अंदर ले जाता है और दरवाजा बंद करने के बाद उनके साथ गलत काम करता है। दो बार पहले भी बच्चियों ने इसकी शिकायत की लेकिन हम लोगों ने समझाइश देकर उसे छोड़ दिया। शुक्रवार को तीसरी बार बच्चियों ने इसकी शिकायत की। हम लोग मंदिर पहुंचे तो उसने त्रिशूल लेकर उन पर हमला किया जिसके बाद अब वह थाने में शिकायत करने आए हैं। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि इस मामले में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच की जा रही है। पुजारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।