‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर मचा बवाल ! CM मोहन से रोक लगाने की मांग, यादव समाज सड़कों पर उतरा

Wednesday, Feb 25, 2026-03:51 PM (IST)

गुना (मिस्बाह नूर) : फिल्म 'यादवजी की लव स्टोरी' को लेकर उपजा विवाद अब गुना तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय यादव महासभा और अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। महासभा का आरोप है कि इस फिल्म के माध्यम से यादव समाज की छवि को जानबूझकर धूमिल किया जा रहा है और सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

PunjabKesari

ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जातीय सामंजस्य खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से इस फिल्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अंकित भड़ाना द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के कथानक और प्रस्तुतीकरण को लेकर समाज में भारी रोष व्याप्त है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म के जरिए न केवल यादव समाज की मानहानि की जा रही है, बल्कि धार्मिक और जातीय भेदभाव को बढ़ावा देने का भी दुस्साहस किया जा रहा है, जिससे पूरे सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। राष्ट्रीय यादव महासभा और अखिल भारतीय यादव महासभा ने प्रशासन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि इस विवादित फिल्म के प्रदर्शन पर अविलंब रोक लगाई जाए। साथ ही, फिल्म के निमार्ता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री और इससे जुड़े सभी तकनीकी सदस्यों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी न्यायिक एवं दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया और फिल्म का निर्माण या प्रदर्शन नहीं रोका गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

PunjabKesari

ट्रेलर में क्या दिखाया गया

सबसे पहले जानते है आखिर फिल्म में ऐसा है क्या जिसका विरोध हो रहा है। तो बताते चलें कि ट्रेलर में एक लव स्टोरी दिखाई गई है। सिंपल यादव नाम की लड़की को एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाता है। लड़के का नाम है वसीम खान। लड़की के घरवाले उसकी शादी अभिमन्यु यादव से करवाना चाहते हैं। घरवालों को सिंपल की प्रेम कहानी पता चलती है तो विरोध होता है। ट्रेलर में एक डायलॉग है, हमारी सिंपल के साथ लव जिहाद हो गया है। फिल्म में सिंपल यादव का रोल प्रगति तिवारी ने निभाया है, विशाल मोहन वसीम खान के रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर अंकित भड़ाना हैं और संदीप तोमर प्रोड्यूसर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News