Punjab Kesari MP ads

टीवी जगत के फेमस कलाकार का हार्ट अटैक से निधन, MP से था गहरा नाता, प्रदेश में शोक की लहर

Saturday, Aug 01, 2026-09:03 PM (IST)

गुना (मिस्बाह नूर) : टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अपने अभिनय से मध्य प्रदेश और गुना का नाम रोशन करने वाले वरिष्ठ कलाकार मुकेश आदित्य (50) का शनिवार तडक़े हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के कला प्रेमियों और धारावाहिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश कॉलोनी स्थित अपने निवास पर मुकेश आदित्य अकेले ही रहते थे।

PunjabKesari

शनिवार, 1 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। इस पर पड़ोस में रहने वाले किराएदारों ने तत्काल उनके रिश्तेदारों और परिचितों को सूचना दी। परिजन उन्हें अविलंब जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

PunjabKesari

पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मुकेश आदित्य का जीवन काफी दुखद रहा। कुछ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो चुका था, जबकि कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया था। उनके कोई संतान नहीं थी, जिससे वे घर में अकेले ही रहते थे। मुकेश आदित्य टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे चर्चित टीवी सीरियलों और प्रसिद्ध फिल्म गंगाजल में महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। उनके असामयिक निधन पर स्थानीय कलाकारों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News