'बिकने को बाजार में सब बिकता है गालिब, तू कचरा...' नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस का शायराना अंदाज
Tuesday, Feb 23, 2021-03:00 PM (IST)
भोपाल(इजहार हसन खान): मप्र बीजेपी और कांग्रेस की सियासी जंग अब खुलकर सामने आ गई है। जिसका उदाहरण ट्वीटर में देखने को मिला। जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पुडुचेरी सरकार के गिरने के बाद बीजेपी पर विधायकों की खरीदफरोख्त का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया। इसे लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शायराना अंदाज में दिखे और कांग्रेस के ट्वीट पर उन्हीं के अंदाज में रिट्वीट किया।

कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा- "विधायक खरीद कर सरकार गिराते हैं वह कुछ ही और लोकतंत्र की हत्या कर जाते हैं"। मप्र कांग्रेस के ट्वीट के जवाब में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिखा "अपने अहंकार की आग से खुद का घर जलाते हैं वह इसी तरह हर बार हम पर इल्जाम लगाते हैं"।
"अपने अहंकार की आग से खुद का घर जलाते हैं,
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 23, 2021
वो इसी तरह हर बार हम पर इल्ज़ाम लगाते हैं।" https://t.co/8AY8o04i7V
यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के ट्वीट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर जवाब देते हुए लिखा- "बिकने को बाजार में सब बिकता है गालिब,तू कचरा खरीदकर हुनर अपना ताक पे न रख"।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर स्टंट बना काल: 100 की रफ्तार, एक पहिये पर बुलेट और फिर.... (Watch Video)

