राजधानी दिल्ली में भिड़ गए MP के दो पूर्व CM, तीखी नोंक-झोंक से गरमाया माहौल

Saturday, Feb 14, 2026-03:14 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग दिल्ली में देखने को मिली है। जी हां राज्यसभा में  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के बीच तीखी तकरार देखने को मिली है। उनकी इस बहस से सियासी माहौल काफी गरमा गया। दरअसल शुक्रवार को राज्यसभा में ये दोनों नेता आमने-सामने आ गए। दरअसल सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मूंग को लेकर प्रश्न पूछ लिया था।

दिग्विजय सिंह ने प्रश्नकाल में शिवराज से पूछा कि आपके चुनावी क्षेत्र में तो मूंग का उत्पादन खूब होता है, लेकिन फिर भी मूंग को खरीद क्लस्टर सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया है। दिग्विजय के इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि  मेरे संसदीय क्षेत्र की चिंता आपको है, इसके लिए आपका धन्यवाद। इस तरह से दिग्गी और शिवराज में बहस आगे बढ़ी।

दिग्विजय ने मूंग खरीदी पर हुई देरी का बताया कारण

दिग्विजय सिंह राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि आपके चुनाव क्षेत्र में थर्ड क्रॉप मूंग बड़े पैमाने पर होती है। होशंगाबाद, सीहोर और हरदा में मूंग होती है। लेकिन  पेस्टीसाइड का भी इस्तेमाल होता है। इसके ज्यादा उपयोग से मूंग खाना हानिकारक है, और  इसी वजह खरीदी में देर हुई। इस पर शिवराज चौहान ने भी जबरदस्त पलटवार किया।

दिग्विजय के सवाल का शिवराज चौहान ने दिया जवाब

दिग्गी के सवाल का जवाब देते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि मूंग की खेती हमारी सिंचाई व्यवस्था से बढ़ी है। शिवराज ने कहा कि  प्रदेश का किसान बीस लाख मीट्रिक टन तक मूंग उत्पादित कर रहा है क्योंकि हमने मूंग खरीदी को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाकर इस दिशा में किसानों को प्रोत्साहित किया है। मूंग भरपूर पैदा हो रही तो उसके लिए क्लस्टर की जरूरत नहीं है।

शिवराज चौहान ने कांग्रेस सरकार पर ही खड़े कर दिए सवाल

इसी बीच शिवराज चौहान ने दिग्विजय को कांग्रेस सरकार का समय याद दिला दिया। शिवराज चौहान ने कहा, कांग्रेस सरकार के समय में तो दलहन का कितना उत्पादन होता था। तब एक फसल होती थी लेकिन हमारे समय में तीन फसलें हो रही है।  इसी बीच दिग्गी ने फिर सवाल दागा औऱ कहा कि  मैंने क्लस्टर सूची के बारे में पूछा है। इस पर शिवराज चौहान ने भावांतर के बारे में बताया । लेकिन दिग्गी फिर शांत नहीं हुए और तो फिर शिवराज चौहान ने कहा कि हमारे बड़े भाई बड़े उतावले हो रहे हैं। लिहाजा राज्यसभा में मध्य प्रदेश के दो मुख्यमंत्रियों की ये जोरदार बहस काफी चर्चित हो रही है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News