Punjab Kesari MP ads

दतिया हार के बाद अपनी प्रतिज्ञा पर बोले "महाराज" बाल तो क्या मैं सिर कटाने को भी तैयार

Monday, Aug 03, 2026-08:25 PM (IST)

दतिया (नवल यादव) : दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुंडन की प्रतिज्ञा को लेकर भाजपा नेता महाराज गोविंद देव सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं और इसे हार नहीं, बल्कि भविष्य की सफलता का संकेत मानते हैं। महाराणा प्रताप के हल्दीघाटी युद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह परिणाम वर्ष 2028 के लिए शुभ संकेत है। मुंडन को लेकर उन्होंने दोहराया कि वे अपनी प्रतिज्ञा अवश्य निभाएंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि मुंडन कब कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी व नेतृत्व के लिए हर त्याग करने को तैयार हैं।

वीडियो

गौरतलब है कि दतिया रियासत के महाराज गोविंद देव जू ने चुनाव नतीजों को लेकर सख्त प्रतिज्ञा की थी। महाराज गोविंद देव ने संकल्प लिया था कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी की हार होती है, तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे।

बोले- दतिया की जनता और भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा

नतीजों को लेकर महाराज गोविंद देव ने विश्वास जताया था कि उन्हें दतिया की जनता और भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने आशा जताई थी कि परिस्थिति सिर मुंडवाने तक नहीं पहुंच पाएगी

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हरा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने दतिया में अपनी खोई हुई सीट पर वापसी की है। मतगणना में पहले और दूसरे राउंड में भाजपा ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने नतीजों तक लगातार अपनी लीड बरकरार रखी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News