बड़े भाई...खुदा हाफिज, अलविदा दोस्त, मिलते है अगले जन्म में...Video Call पर ये कहता हुआ दोस्त के सामने फांसी फंदे पर लटक गया युवक
Saturday, Mar 14, 2026-06:38 PM (IST)
दमोह (इम्तियाज़ चिश्ती): मध्य प्रदेश के दमोह जिले से दिल को चीर देने वाला दुखद और रौंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इस वीडीयो के सामने आने के बाद हलचल है और जिस किसी ने भी ये वीडियो देखा वो हिल गया।

दिल दहला देने वाले इस वीडियो में एक युवक अपने दोस्त को वीडियो कॉल करता हुआ फाँसी के फंदे पर झूल जाता है और अपनी जिंदगी को खत्म कर लेता है। युवक अपने दोस्त को वीडियो काल करता करता ही फंदा गले में डाल लेता है और जिंदगी को खत्म कर लेता है। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फांसी के फंदे पर जिसने भी युवक को लाईव झूलते हुए देखा उसके होश देखा पख्ता हो गए ।
रोहित ने 50 हजार रुपए मांगने और रेप केस में फंसाने की बात अपने दोस्त को बताई
मामला दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गांव का है। एक युवक ने पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम रोहित राय बताया जा रहा है। आत्महत्या के पूर्व मृतक ने गले में फांसी का फंदा डालकर,पेड़ पर चढ़कर अपने दोस्त का वीडियो कॉल कर समस्या बताई। मृतक रोहित ने नामजद व्यक्ति पर 50 हजार रुपए मांगने और धमकी देकर दुष्कर्म के केस में फंसाने की बात अपने दोस्त को बताई। इस दौरान रोहित ने अपने दोस्त को वीडियो काल की और कई बातें बताई।
मरने से पहले बोला-बड़े भाई...खुदा हाफिज, अलविदा दोस्त, मिलते है अगले जन्म में...
रोहित ने गले में फंदा डालकर रखा था और अपने दोस्त लगातार बातें किए जा रहा था। इस दौरान मृतक के दोस्त ने उसे बहुत ज्यादा समझाने की कोशिश करता रहा लेकिन रोहित नहीं माना। रोहित का दोस्त उससे मिन्नतें करता रहा और कसमें देता रहा लेकिन रोहित न एक नहीं मानी औऱ फांसी का फंदा लगाकर पेड़ पर झूल गया। दोस्त रोहित को समझाता रहा लेकिन रोहित ने एक नहीं सुनी और आखिरी शब्द कहे....
बड़े भाई...खुदा हाफिज, अलविदा दोस्त, मिलते है अगले जन्म में...

