भगवान बिरसा मुंडा के नाम से रवाना हुई 11 दिवसीय गौरव यात्रा, जनजाति समाज में भारी उत्साह
Friday, Nov 11, 2022-12:11 PM (IST)

रीवा(सुभाष मिश्रा): रीवा की जिले की त्यौथर तहसील में बिरसा मुंडा विचार मंच द्वारा 11 दिवसीय गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा को जनपद पंचायत अध्यक्ष मीनू आदिवासी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा की जीवनी पर बनी 28 मिनट की फिल्म का विमोचन भी किया गया। यह यात्रा त्योंथर विधानसभा के प्रत्येक मंडल और पंचायतों से होती हुई 114 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करने के पश्चात 29 तारीख को समाप्त होगी।
आजादी के अमृत महोत्सव पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में बिरसा मुंडा विचार मंच रीवा द्वारा 11 दिवसीय गौरव यात्रा का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ महाराजा ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अध्यक्ष मीनू आदिवासी ने गुरुवार को रीवा की जिले की त्यौथर तहसील में हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा की जीवनी पर बनी 28 मिनट की फिल्म का विमोचन भी किया गया। यात्रा के चलते कार्यकर्ताओं तथा जनजाति समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है, यात्रा का जगह-जगह स्वागत स्वागत भी किया जा रहा है।