सवाल सुनते ही भड़के कृषि मंत्री, प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़ी, संत समाज ने दी आर पार की लड़ाई की चेतावनी

Wednesday, Feb 11, 2026-02:05 PM (IST)

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर लगातार हो रहे हादसों और इस बजट में भी इसके लिए कोई प्रावधान नहीं होने को लेकर संत समाज ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल कल इस संबंध में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना से प्रेस कांफ्रेंस में सवाल किया गया तो वे भड़क गए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़ दी और बिना जवाब दिए चले गए। इसके बाद अब संत समाज ने इस मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। आरोप है कि केंद्र सरकार के बजट में इस बार भी इस ग्वालियर-भिण्ड हाईवे को नजरअंदाज किया गया है, जिससे संत समाज और आस-पास के ग्रामीणों में नाराजगी है।

PunjabKesari

अखिल भारतीय संत समिति के जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने कल ऐलान किया कि अब यह आंदोलन आखिरी होगा। देश के शंकराचार्य, मठ-मंदिरों के महंत और साधु-संत सड़क पर उतरेंगे। 20 से 25 दिनों में बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संतों का आरोप है कि ग्वालियर-भिंड हाईवे पर हर साल हो रही मौतें सरकारी फाइलों में सिफर् आंकड़े बनकर रह गई हैं। जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन थमेगा नहीं।

PunjabKesari

बता दें कि मौत का हाईवे के नाम से मशहूर भिंड जिले का NH-719  को लेकर अब नाराजगी साफ नजर आने लगी है। संकरी और टू-लेन सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही, अव्यवस्थित कट और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। नतीजन कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठन लंबे समय से इस मार्ग को फोरलेन या सिक्स लेन बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। यही वजह है कि लगातार अनदेखी से नाराज संत समाज ने आंदोलन की कमान संभाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News