14 कार्यकर्ताओं को बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता, प्रदेशाध्यक्ष ने दी थी चेतावनी
Monday, Jul 04, 2022-06:57 PM (IST)

निवाड़ी (कृष्ण कांत बिरथरे): निवाड़ी में बीजेपी (bjp) के खिलाफ बगावत करने वालों पर कार्रवाई की गई है। नगरीय निकाय चुनाव (urban body election mp) में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरे 14 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए बीजेपी (bjp) ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने नामांकन दाखिले की प्रक्रिया के दौरान ही बगावत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दी थी चेतावनी
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि भाजपा प्रत्याशी (bjp candidate) के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में निवाड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 14 कार्यकर्ताओं को आगामी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके साथ ही पार्टी से बाहर किए गए कार्यकर्ताओं की सूची भी प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है।