Punjab Kesari MP ads

विवाद के बीच एकजुट हुई कांग्रेस! डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, आमरण अनशन पर बैठने की दी धमकी

Tuesday, May 26, 2026-05:00 PM (IST)

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने चल रहे विरोध प्रदर्शन ने एक नया मोड़ ले लिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि जिस तरह का अड़ियल रवैया सूरजपुर पुलिस प्रशासन का दिख रहा है और शाम 6 बजे तक यदि हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि मंगलवार को वैसे भी सूर्यास्त तक मेरा उपवास रहता है, यदि सूर्योस्त तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हड़ताल पर बैठूंगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने आमरण अनशन पर जबकि प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज जी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही।

PunjabKesari

ज्ञात हो कि सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन से शिवनन्दनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए एक विवाद के बाद आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्यवाही को निरस्त कराने की मांग को लेकर 25 मई को प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सहित सूरजपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे। जहां पर जब विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस की मांग को अनसुना किया तो थाने के सामने ही अनिश्चिकालीन धरने पर प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ सभी कांग्रेसी बैठ गए। जबकि नरेंद्र जैन के घर पर जाकर विवाद करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के विरुद्ध बार-बार मांग के बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं कि जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News