भाजयुमो अध्यक्ष पद पर बड़ा विवाद! ब्राह्मण समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी
Tuesday, May 19, 2026-01:07 PM (IST)
MP Desk: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक दलों में सियासत तेज हो गई है। दरअसल, भाजयुमो के अध्यक्ष पद के लिए सागर आरतानी ने मुख्य दावेदार की गई है। जबकि ब्राह्मण समाज की महिला विंग ने सागर आरतानी को यह जिम्मेदारी न देने की मांग की है। इसके लिए महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार, ब्राह्मण समाज की महिला विंग ने सागर आरतानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि भाजयुमो के अध्यक्ष पद के लिए मुख्य दावेदार सागर आरतानी के पिता अनिल आरतानी एक अच्छे आचरण वाले व्यक्ति नहीं थे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अनिल आरतानी ने पूर्व में समाज की औरतों पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की थी। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मोघट रोड पुलिस थाने मामला दर्ज किया गया था।
महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें साफ कहा गया है कि जो व्यक्ति समाज की महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाता हो ऐसे इंसान व उसके पूरे परिवार को सार्वजनिक व राजनीतिक जिम्मेदारियों से दूर रखा जाना चाहिए। ब्राह्मण समाज की महिला विंग ने सागर आरतानी को भाजयुमो के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी न देने की मांग की है।
भाजपा से मांग की है कि सागर आरतानी को भविष्य में भी पार्टी में कोई भी संगठनात्मक या राजनीतिक पद न दिया जाए, ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए। महिला विंग ने चेतावनी दी है कि अगर आरतानी परिवार को कोई जिम्मेदारी दी जाती है, तो ब्राह्मण समाज भाजपा का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी पार्टी जिलाध्यक्ष की होगी।

