राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका! महिला महामंत्री ने थामा BJP का दामन, 14 महिला कार्यकर्ता भी हुईं शामिल
Thursday, May 28, 2026-03:01 PM (IST)
CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जगदलपुर जिले में कांग्रेस को एक बार बड़ा झटका लगा है। जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है। जी हां महिला महामंत्री कमल झज ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। खास बात यह है कि महिला महामंत्री ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं।
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले कमल झज ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन, कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
गुरूवार को करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सभी का भाजपा गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं – सबका साथ सबका विकास – से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और भाजपा के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया।

