Punjab Kesari MP ads

राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ी! 372 युवाओं ने थामा BJP का दामन, पार्टी को मिली बड़ी बढ़त

Saturday, Jul 25, 2026-03:27 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीजापुर जिले में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 372 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवसदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले भोपालपटनम में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान कुल 372 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवसदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने नए सदस्यों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसके अलावा कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक और ज्यादा सशक्त बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News