Punjab Kesari MP ads

MP के इस जिले में 24 घंटे में 14 संक्रमितों ने तोड़ा दम! मौत का तांडव देख डॉक्टर भी रुआंधे हो गए

Wednesday, Apr 14, 2021-02:20 PM (IST)

नरसिंहपुर(रोहित अरोरा): कोरोना संक्रमण अब लोगों के हंसते-खेलते परिवार को आंसुओं के समंदर में डुबो रहा है। ऐसा दर्द दे रहा है जो जीवनभर उन्हें इस बात के लिए कचोटेगा कि अंतिम वक्त में न मरने वाले का चेहरा देखने मिला, न ही उसे कांधा देने का। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो जिला अस्पताल में पांच से छह मौतें आम हो चलीं थीं लेकिन मंगलवार के दिन मौतों का ऐसा जलजला आया कि मृतक के परिवार के साथ-साथ डॉक्टर्स भी रुआंधे-मायूस नजर आए।

PunjabKesari

जिला अस्पताल में सोमवार-मंगलवार को कोरोनाकाल में अब तक की सर्वाधिक मौतें दर्ज की गईं। इन दो दिनों के 24 घंटे के अंतराल में संक्रमितों-संदिग्धों को मिलाकर कुल 14 मौतें हुईं। सुबह से देर शाम तक नगरपालिका का शव वाहन और उसके कर्मचारी लाशों को मर्चुरी से नकटुआ मुक्तिधाम तक पहुंचाकर अंतिम संस्कार कराते रहे।

PunjabKesari

मंगलवार 13 अप्रैल का दिन तो जिले के एक दर्जन घरों में मातमी गूंज भरा रहा। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार शाम तक जिला अस्पताल में कोविड के संक्रमित व संदिग्ध 14 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें से दो मरीजों ने तो मंगलवार शाम एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाते ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल रहीं। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों ने अस्पताल में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ को भी मायूस और रुआंधा कर दिया। हालांकि इसके पूर्व भी पिछले एक हफ्ते से चार-पांच मौतें यहां हो रहीं थीं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लाशें देखना उनके लिए भी रोंगटे खड़े करने वाला था। जिला अस्पताल परिसर में नगरपालिका के शव वाहन लगातार मृतकों को पीपीई किट में लपेटकर नकटुआ स्थित मुक्तिधाम पहुंचाते रहे। मुक्तिधाम में स्वजनों की उपस्थिति में कोरोना गाइडलाइन के तहत शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News