खुशखबरी: कमलनाथ सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों को जारी किए 1800 करोड़

12/4/2019 12:16:49 PM

भोपाल: मध्‍य प्रदेश में बाढ़ की मार झेल रहे किसानों के लिए सीएम कमलनाथ ने मुआवजा राशि जारी कर दी है। सरकार ने केंद्र सरकार की राशि में राज्य के बजट से 800 करोड़ मिलाकर 1800 करोड़ रुपए मुआवजे में देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्य सरकार ने कलेक्टरों को राशि जारी कर दी है। बता दें कि केंद्र सरकार से मिली 1000 करोड़ की मदद का हिसाब मांगे जाने के बाद कमलनाथ सरकार ने यह जानकारी सार्वजनिक की है।

PunjabKesari

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने सरकार के अनुसार, केंद्र से मिले एक हजार करोड़ और प्रदेश के बजट से 8 सौ करोड़ समेत पूर्व में जारी 6 सौ करोड़ की राशि मिलाकर कुल 24 करोड़ रुपए किसानों को बर्बाद फसलों के लिए मुआवजे में तौर पर वितरित किए जाएंगे।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों में मुख्य रुप से भिंड, झाबुआ, श्योपुर, बालाघाट, बड़वानी, मंडला, उमरिया, अलीराजपुर, दतिया, मुरैना, सिवनी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और कटनी के लिए राशि जारी की गई है। जबकि खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, बैतूल, भोपाल, हरदा, सीहोर, छतरपुर, देवास, टीकमगढ़, उज्जैन, गुना, रायसेन, अशोकनगर, रतलाम, दमोह, होशंगाबाद, पन्ना, खंडवा, निवाड़ी, सागर, धार और नरसिंहपुर जिलों में तत्काल मुआवजे का वितरण होगा। वहीं सरकार का दावा है कि आगर मालवा, मंदसौर और नीमच को पहले ही तत्काल सहायता वितरित की गई थी और अब दोबारा इन्हें राहत राशि मुहैया कराई जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News