यात्रियों से भरी बस पलटी 2 की मौत 24 घायल

6/27/2018 4:20:51 PM

सतना: सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ। यहां बस पलट से 2 यात्रियों की मौत हो गयी और करीब 24 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अमरपाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा परसवाही मोड़ के पास हुआ। यात्रियों से खचाखच भरी बस नौगांवा से अमरपाटन आ रही थी। परसवाही मोड़ के पास ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा और यात्रियों से भरी बस पलट गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आसपास रहने वाले लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News