Punjab Kesari MP ads

पेरोल पर गए 3 कैदी नहीं लौटे वापस, जेल प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

Friday, May 19, 2023-12:31 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बनी सेंट्रल जेल से पैरोल पर गए 3 कैदियों के वापस नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि बहोड़ापुर सेंट्रल जेल से पैरोल पर गए तीनों कैदियों को 15 मई को वापस लौट कर आना था लेकिन जब कैदी वापस नहीं लौटे तो जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी।

PunjabKesari

पुलिस ने सत्यवीर धोबी, सत्यप्रकाश धोबी और गोविंद सिंह कुशवाहा पर धारा 224 के तहत फरार होने की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है जिसके लिए संबंधित थाना पुलिस को भी जानकारी भेजी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News