16 साल की नाबालिग को हुआ 45 वर्षीय शख्स से प्यार, प्रशासन ने रोकी शादी

2/4/2019 2:01:09 PM

रतलाम: शहर में अजब प्रेम का एक गज़ब मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की को 45 वर्षीय मोहम्मद रफीक से प्यार हो गया। युवक के घर में दोनों शादी करने वाले थे कि पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग को जानकारी लगी। विभाग व पुलिस की टीम ने  शादी रुकवाई और लड़की का मेडिकल करवाया है। हालांकि लड़की अब भी रफीक से शादी करने पर अड़ी है, लेकिन युवक अब मना कर रहा है। 


PunjabKesari
 

मामला रतलाम जिले के दीनदयाल नगर का है। 45 वर्षीय व्यक्ति व लड़की दोनों के घर आसपास हैं। दोनों शादियों में खाना बनाने जाते थे, इसी दौरान उनमें प्यार हो गया। लड़की ने रफीक से शादी करने की जिद पकड़ ली। दोनों शादी करने ही वाले थे। लेकिन आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और महिला बाल विकास विभाग को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और विभाग के अधिकारी दोनों को पकड़कर थाने ले गए। वहीं नाबालिग को काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। जहां उसका मेडिकल करवाकर काउंसलिंग की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News