कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पांढुर्णा में 5 पार्षद भाजपा में शामिल, नगरपालिका में बढ़ा दबदबा

Thursday, Feb 22, 2024-11:30 AM (IST)

पांढुर्णा (पंकज मदान): लोकसभा चुनाव से पहले दलबदल का दौर जारी है। खासकर कांग्रेस को आए दिन झटके लग रहे हैं। बुधवार को छिंदवाडा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उज्ज्वल सिंह चौहान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे सहित कांग्रेस के पांच पार्षद छिंदवाड़ा जाकर भाजपा में शामिल हो गए। सीएम मोहन यादव ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

बता दे उज्ज्वल सिंह चौहान ने पिछले नगरपालिका पांढुर्णा चुनाव और विधानसभा चुनाव पांढुर्णा में कांग्रेस की बागडोर संभाली थी। इन सभी नेताओं के जाने से पांढुर्णा कांग्रेस को बडा झटका लगा है। नगरपालिका अध्यक्ष के साथ 5 कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में चले जाने से नगरपालिका में कांग्रेस की परिषद अल्पमत में आ गई है। पूर्व में जहां कांग्रेस के 17 पार्षद और भाजपा के 13 पार्षद थे अब नगरपालिका में भाजपा के 19 पार्षद हो चुके है। यह कहा जा सकता है कि नगरपालिका पांढुर्णा में कल तक कांग्रेस की परिषद थी और आज से भाजपा की परिषद हो गई है। यह उलट फेर से शहर में चर्चा का माहौल बन गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News