MP में 5 छुट्टियां घोषित! सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
Friday, Nov 06, 2026-03:25 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां राज्य में पांच छुट्टियां घोषित की गई है। सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए है। 10 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। बता दें कि दीवाली पर्व पर बच्चों को यह छुट्टियां की गई है।
जानकारी के अनुसार, आज यानी 6 नवंबर को धनतेरत का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, दीवाली पर्व को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को पांच छुट्टियां की गई है। सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। ऐसे में अभिभावकों को भी खरीदारी करने और जरूरी काम निपटाने का मौका मिला है। बता दें कि एमपी में 6 से 10 नवंबर तक बच्चों को छुट्टियां रहेंगी।

