Punjab Kesari MP ads

20 नवंबर को अचानक अवकाश का ऐलान! इन सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

Tuesday, Nov 03, 2026-03:56 PM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। यहां राज्य सरकार ने 20 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस दौरान रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि देवउठनी एकादशी के अवसर पर यह अवकाश रहेगा।  

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने 9 नवंबर यानी सोमवार को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। लेकिन, इसके बाद में गोवर्धन पूजा को लेकर सरकार ने अहम फैसला लिया। इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। संबंधित आदेश भी जारी किया गया था। इसके बाद सरकार ने 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को बदलकर 20 नवंबर को किया गया है। ऐसे में अधिकारियों-कर्मचारियों को छुट्टी की मौज लगेगी। वे अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News