Punjab Kesari MP ads

MP में कल अवकाश घोषित! स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे पूरी तरह बंद

Sunday, Oct 25, 2026-01:15 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के नागरिकों और कामकाजी वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। राज्य शासन द्वारा पूर्व में घोषित कैलेंडर के अनुसार कल यानी सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को पूरे प्रदेश में सामान्य अवकाश रहेगा। यह छुट्टी महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर दी गई है।

इस शासकीय आदेश के तहत राज्य के भीतर आने वाले सभी प्रमुख संस्थान और विभाग कल बंद रहेंगे।

जानिए कल क्या-क्या बंद रहेगा:

स्कूल और कॉलेज: मध्य प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।

शासकीय कार्यालय: राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी मंत्रालयों, प्रशासनिक विभागों और स्थानीय दफ्तरों में कल कोई कामकाज नहीं होगा।

बैंक और ट्रेजरी: प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक इस दिन बंद रहेंगे। हालांकि, आम जनता की सुविधा के लिए एटीएम (ATM) और ऑनलाइन डिजिटल ट्रांजैक्शन सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

ये आवश्यक सेवाएं रहेंगी बहाल:

आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, बिजली सप्लाई और पुलिस जैसी सभी आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाएं 24 घंटे बिना किसी रुकावट के कार्य करती रहेंगी। यदि आपका सोमवार को बैंक या किसी शासकीय दफ्तर से संबंधित कोई काम है, तो उसे मंगलवार या उसके बाद के कार्यदिवस के लिए तय करें ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News