Punjab Kesari MP ads

राज्य में सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Saturday, Nov 07, 2026-01:38 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें कि गोवर्धन पूजा पर सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

इस बार दिवाली का त्योहार रविवार को है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। इसके चलते राज्य के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। गोवर्धन पूजा के चलते कई निजी संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News