Punjab Kesari MP ads

6 साल की बच्ची से 65 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, झांसा देकर उठा ले गया; परिजनों के उड़े होश

Wednesday, Sep 02, 2026-01:34 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक 6 साल की बच्ची से 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि टॉफी का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपित बैंक का रिटायर्ड कुक है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र में है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची को अपनी हवस मिटाई है। बताया गया कि पीड़ित को टॉफी का लालच देकर दरिंदगी की है। बताया गया कि आरोपी पिपलानी के गोपाल नगर में रहता है, लेकिन उसका एक मकान छोला में भी है। आरोपित अक्सर वहां आता-जाता था और आसपास के बच्चों को टॉफी बांटकर उनसे घुलने-मिलने की कोशिश करता था। घटना के दिन आरोपित ने पीड़ित बच्ची के पिता के साथ बैठकर शराब पी।  

इसी दौरान उसने मासूम को गोदी में उठाया और एकांत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची के रोने और विरोध करने पर मामला उजागर हुआ। मासूम ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों की शिकायत पर छोला मंदिर थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपित के बेटे विदेश में नौकरी करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News