आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे

9/26/2021 1:26:19 PM

अशोकनगर(भारतेंदु बैस): अशोकनगर के तहसील मुंगाबली के ग्राम मल्हारगढ़ में खेत पर मजदूरी करने गए एक ही परिवार के 10 से 12 लोग पर आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए। इनमें से 3 गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का मुंगाबली अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई गई है। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर में अचानक काले बादल ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।  जिसके बाद तेज बारिश हुआ और साथ साथ तेज बिजली भी चमकती रही। ग्रामीण बारिश होते ही फसल कटाई काम छोड़ कर पेड़ के नीचे दुबक गए। इसी दौरान मल्हारगढ़ ग्राम के 25 वर्षीय अरविंद पाल, 22 वर्षीय अरुनपाल और 45 वर्षीय गुड्डी बाई  खेत पर  सोयाबीन काटने गए थे। उसी दौरान अचानक बारिश से बचने के लिए पेड़ के सहारे खड़े हो गए जिसके बाद आकाशीय बिजली गिर जाने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए और सभी को मुंगाबली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसके बाद गंभीर मरीजों के लिए अशोकनगर जिला अस्पताल भेजा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News