Punjab Kesari MP ads

15 साल की लड़की से गैंगरेप! 3 दोस्तों ने बारी-बारी की दरिंदगी, और फिर हत्या कर शव को जलाया

Tuesday, Jun 02, 2026-11:11 AM (IST)

ग्वालियर (अंकुर):  मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि तीन युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की। इसके बाद पीड़िता की पत्थरों से कुचल कर हत्या की गई। साथ ही शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, भिंड निवासी 20 वर्षीय रामू गुर्जर ने एक 15 साल की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। बीती 28 मई को किशोरी को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ग्वालियर ले गया। यहां लड़की के कथित प्रेमी ने उसे अपने दोस्त नामक गौरव कुशवाह को 50 हजार रुपए में बेच दिया। सूत्रों के मुताबिक, रामू अपनी प्रेमिका को लेकर ग्वालियर की गोल पहाड़िया चौकी के पास नवग्रह मंदिर में पहुंचा। यहां उसके दो दोस्त गौरव और अरुण कुशवाह पहले से मौजूद थे।

आरोप है कि लड़की के कथित प्रेमी रामू ने उसे गौरव कुशवाह को सौंप दिया। साथ ही दोस्त से शादी करने का दबाव बनाया गया। लेकिन, लड़की के मना करने पर तीनों ने उसके साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद किशोरी का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। तीनों ने लड़की की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और मुंह पत्थर से कुचल दिया। साथ ही उसके शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की का अधजला शव बरामद किया है। परिजनों का आरोप है कि रामू ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। नाबालिग घर से सोने के गहने भी ले गई थी। रामू का मोबाइल नंबर किशोरी के बैग में से मिला। तभी आरोपियों तक पुलिस पहुंच पाई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्रा का अधजला शव भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News