Punjab Kesari MP ads

AC कोच में चढ़ी 75 साल की बुजुर्ग महिला पर भड़का TTE, हाथ मरोड़ा फिर मारा घूंसा, टूट गए दांत,बहने लगा खून

Friday, May 08, 2026-04:46 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कुशीनगर एक्सप्रेस में टीटीई ने 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि टीटीई ने महिला का हाथ मरोड़ दिया। विरोध करने पर मुंह पर जोरदार घूंसा मारा। जिससे उसके दांत तोड़ दिए। बताया गया कि वह महिला के ऐसी कोच में चढ़ने से नाराज था।

सुशीला देवी (75) डी-6 पूर्वी रेलवे कॉलोनी भोपाल निवासी ने मामले में जीआरपी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह कुशीनगर एक्सप्रेस से नर्मदापुरम से भोपाल की यात्रा कर रही थी। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी चलने को तैयार हो गई। इस दौरान बुजुर्ग महिला गलती से एसी कोच में चढ़ गई। आरोप है कि ट्रेन में सवार टीटीई नदीम खान ने उसे तत्काल बोगी से उतरने का निर्देश दिया। जिस पर महिला ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वह धीरे-धीरे स्लीपर कोच में जाएगी। यह सुनते ही नदीम खान गुस्से से भड़क उठा। घटना 6 मई की बताई गई है।

महिला का आरोप है कि टीटीई नदीम खान ने उसका हाथ मरोड़ दिया। इसके बाद महिला के मुंह पर जोरदार घूंसा मार दिया। घूंसा लगने से बुजुर्ग महिला का दांत टूट गया। उसके मुंह में से खून बहने लगा। लोगों ने किसी तरह महिला को टीटीई से बचाया। बताया गया कि महिला का बेटा भी टीटीई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News