Video: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नहर, किनारा तोड़कर खेतों में घुसा पानी

12/3/2018 4:35:59 PM

झाबुआ: प्रदेश में भ्रष्टाचार कितनी ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण एक बार फिर सामने आया है। झाबुआ जिले की माही नहर निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है। यहां के बावड़ी गांव में रविवार आधी रात को यह नहर फूट गई जिममें से भारी मात्रा में पानी निकलने लगा और किसानों के खेतों को तबाह कर दिया। जिन खेतों में किसानों की मेहनत की फसल लहलहा रही थी वहां अब सिर्फ एक तालाब नजर आ रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि नहर का निर्माण घटिया तरीके से हुआ है। इसकी सूचना पहली भी अधिकारियों को दी जा चुकी थी।

PunjabKesari

रविवाह को माही नदी परियोजना की एक नहर फूट गई जिससे नहर का पानी किसानों के खेतों में घुस गया और सभी किसानों के खेतों में पानी ही पानी नजर आने लगा। इस नहर के फूटने से पेटलावद ब्लॉक के करडावद और केसरपुरा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

PunjabKesari

सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले यहां के एक किसान अंबाराम माल जिनके 5 बीघे खेत में पानी घुस आया और उनकी सारी फसल तबाह हो गई। इस क्षेत्र के किसानों का कहना है कि, कि हमने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को पहले ही चेतावनी दी थी कि, घटिया निर्माण के चलते यह नहर पानी का दबाव नहीं झेल पाएगी। लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया और जिसके चलते ये हालात बने। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News