विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, थाने के बाहर किया हंगामा
Thursday, Jul 24, 2025-11:55 AM (IST)

सीहोर। (धर्मेंद्र राय): मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक महिला की मौत के बाद ग्वालियर से पहुंचे परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि ससुराल वाले महिला को लगातार परेशान कर रहे थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। ग्वालियर से आए परिवार के लोगों ने थाने के बाहर शव रख दिया और कार्रवाई की मांग की है।
दहेज के लिए परेशान करने का लगाया आरोप
प्रियंका का विवाह सीहोर के रहने वाले धर्मेंद्र से हुआ था, प्रियंका ग्वालियर जिले की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है की शादी के बाद से प्रियंका को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। पति कभी बहन की शादी, कभी कार खरीदने के बहाने पैसों की मांग करता था। मायका पक्ष लगातार आर्थिक मदद भी करता रहा।
मृतिका के परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले प्रियंका के साथ ससुराल में मारपीट की गई थी। इसके बाद बुधवार को प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।