इंदौर में ठेला लगाने की बात पर हुआ विवाद, युवक को उतार दिया मौत के घाट

Saturday, Jul 19, 2025-11:47 AM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चोईथराम मंडी के बाहर ठेला लगाने के विवाद में तीन बदमाशों ने डंडों से पीटकर एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी। मृतक का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वह चोइथराम मंडी में सब्जी बेचने और हम्माली का काम करता था। शाम के समय ठेला लगाने की बात पर उसका वहीं काम करने वाले तीन बदमाशों से झगड़ा हो गया था।

राजेंद्र नगर थाने के टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक, मृतक का नाम विष्णु पंवार निवासी गड़बड़ी पुलिया है। विष्णु की हत्या में विक्की व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विष्णु का ठेला लगाने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि विक्की और उसके साथियों ने विष्णु की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। विक्की ने विष्णु के सिर पर डंडा मारकर सिर फोड़ दिया, गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर पड़ा। अन्य लोग घायल हालत में उसे अस्पताल लेकर गए। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। 

PunjabKesariपुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक विष्णु क्षेत्र का गुंडा था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पूर्व में जिला बदर भी हो चुका है। विष्णु मंडी में ब्याज से रुपए चलाने का भी काम करता है। हालांकि, आरोपी विक्की के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News