ग्वालियर में घर पर भाभी को अकेला देखकर देवर और ससुर ने कर दिया ऐसा कांड, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
Thursday, Mar 27, 2025-12:01 PM (IST)

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुर और देवर ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और DVR भी तोड़ दिया। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में आने वाले रविदास नगर की है। घटना बुधवार देर रात की है, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि महिला का नाम भारती जाटव है और महिला का विवाद देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से चल रहा था। यह विवाद मकान को लेकर चल रहा था। बुधवार की रात को महिला का देवर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद महिला भारती की हत्या कर दी गई भारती का पति संजय स्मैक तस्करी के मामले में इंदौर जेल में बंद है।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस घटना की जानकारी महिला के दूसरे देवर ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।