घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Monday, Aug 04, 2025-05:14 PM (IST)

शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के चंदोनी गांव में रविवार सुबह एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता, जो घरेलू कामकाज करती है, ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह घर में अकेली थी और सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी जितेंद्र मालवीय अचानक घर में घुस आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और देवर को दी, जिसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News