नर्मदा परिक्रमा पर निकले दंपति की ओंकारेश्वर में मौत, स्नान के दौरान हादसा, दूर-दूर मिले शव
Monday, Nov 10, 2025-05:23 PM (IST)
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी के वन क्षेत्र में स्थित कोठावा आश्रम में शुक्रवार को नर्मदा में एक महिला कि लाश मिली थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस शव कि शिनाख्ती के प्रयास कर रही थी। सोमवार को मृतका की पहचान 46 वर्षीय सुनंदा मैडम निवासी पुणे के रूप में हुई है। जबकि उनके पति प्रवीण मैडम का शव रविवार को ओंकारेश्वर में मिला है। दोनों पति पत्नी 6 नवंबर को पुणे से ओंकारेश्वर के लिए निकले थे।
सुनंदा को नर्मदा परिक्रमा पर निकलना था, तो प्रवीण उन्हें छोड़ने आए थे। 7 को ओंकारेश्वर पहुंच भी गए थे। लेकिन तब से ही फोन बंद आ रहा था। सम्भवतः गोमुख घाट पर अलसुबह अंधेरे में नहाने के दौरान हादसा हो गया हो। क्योंकि प्रवीण के शव पर केवल अंतर्वस्त्र है। ऐसा प्रतीत हो रहा है, दोनों के साथ में नहाते समय यह हादसा हो गया या एक दूसरे को बचाने में दोनों डूब गए हो। जिसके बाद पत्नी का शव ओंकारेश्वर बांध से छोड़े गए पानी के कारण तेज भाव में नर्मदा में बहते हुए कोठावा आश्रम के किनारे पहुंच गया हो, वही पति का शव ओंकारेश्वर में ही पत्थरों के बीच फंस गया होगा।
जो रविवार सुबह नर्मदा में नजर आया। मृतका के रिश्तेदार सुखराज वग्गा साले सुख राज बग्गा सोमवार सुबह ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने जियाजी प्रवीण के शव कि शिनाख्त की जबकि बड़वाह पुलिस से मिली शव कि फोटो के आधार पर उन्होंने अपनी बहन सुनन्दा को भी पहचान लिया है। हालांकि इस मामले में मान्धाता व बड़वाह दोनों पुलिस जांच कर रही है।
सुखराज बग्गा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पुणे में कास्मेटिक शॉप चलाते है। सुनन्दा महाराष्ट्र के अन्य ग्रुप के साथ परिक्रमा पर निकलने वाली थे। लेकिन ग्रुप सदस्यों द्वारा काल करने पर जब उनका फोन बंद मिला तो वे परिक्रमा पर निकल गए। इधर दो दिन से सुरबराज बग्गा भी दीदी, जीजा जी को फोन कर रहे थे लेकिन फोन नहीं लग रहा था। इसके बाद उन्हें कुछ अनहोनी का शक हुआ। उन्होंने रविवार रात को ओंकारेश्वर पहुंचे।
सोशल मीडिया में लगी खबर देखकर उनका विश्वास और गहरा हो गया। इस संबंध में उन्होंने बडवाह और सनावद दोनों थानों पर पुलिसकर्मियों से चर्चा कर शव की फोटो देखकर उनकी शिनाख्त की। ओंकारेश्वर पहुंचकर जब उन्होंने प्रभाकर की बॉडी देखकर पुष्टि की। वही सुनंदा के शव और अधिक खराब हो इसके लिए पीएम बड़वाह में पुलिस करवाकर उसे दफना चुकी है। शव कि फोटो के आधार पर उमेश ने उसकी पहचान की है। सुखराज बग्गा ने बताया कि सुनंदा व प्रवीण की 19 वर्षीय एक बेटी है जो खराड़ (महराष्ट्र)में कालेज में है। उसे अभी इस दुर्घटना की जानकारी नहीं दी है।

