राज्य में अचानक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 42 IAS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के बदल दिए गए कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट
Wednesday, May 06, 2026-05:45 PM (IST)
रायपुर(पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य में व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में 42 IAS और 1 IFS अधिकारी की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभारों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर जिला कलेक्टर स्तर तक कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। खास बात यह है कि इस फेरबदल में 7 जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है, जिससे प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

सरकार के इस निर्णय को आगामी प्रशासनिक सुधार और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, नए अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पूरे आदेश के बाद राज्य प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे छत्तीसगढ़ की अब तक की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में से एक माना जा रहा है।





