नाव हादसा: भोपाल में निकला एक साथ 11 युवकों का जनाजा, शामिल हुए कई नेता

9/13/2019 2:44:54 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल के खटलाघाट पर गणेश विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की अंतिम संस्कार यात्रा शुरु हो गई है। मृतकों में एक मुस्लिम युवक भी था। अंतिम शव यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्रीय सुरेश पचौरी,सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह,जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, विधायक रामेश्वर शर्मा मृतको के परिजनों से मिलने पिपलानी पहुंचे हैं।

PunjabKesari

नाविक के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं नाव हादसे में फरियादी निर्मल कुमार दास पिता दिलीप कुमार दास निवासी 100 क्वाटर पिपलानी की रिपोर्ट पर नाव चलाने वाले (नाविक) आकाश बाथम एवं चंगु बाथम के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 1033/19 धारा 304(A)  तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मृतकों की सूची

1. परवेज़ पिता सईद खान उम्र 15 साल 
2. रोहित मौर्य पिता नंदू मौर्य उम्र 30 साल
3. करण, उम्र 16 साल 
4. हर्ष,उम्र 20 साल 
5. सन्नी ठाकरे पिता नारायण ठाकरे उम्र 22 साल 
6. राहुल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा उम्र 30 साल
7. विक्की पिता रामनाथ उम्र 28 साल 
8. विशाल पिता राजू उम्र 22 साल 
9. अर्जुन शर्मा उम्र 18 साल
10. राहुल मिश्रा  उम्र 20 साल 
11. करण पिता पन्नालाल उम्र 26 साल

सभी मृतक 100 क्वाटर पिपलानी के रहने वाले हैं। वहीं मृतकों में एक मुस्लिम युवक परवेज भी शामिल हैं। जिसका जनाजे में भी कई नेतागण शामिल हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News