भोपाल की शादी में ‘गैस ने बढ़ाई टेंशन’… और फिर देसी जुगाड़ ने पलट दी गेम! हर तरफ हो रही चर्चा

Tuesday, Mar 17, 2026-01:24 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : राजधानी भोपाल में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब शादियों पर भी दिखने लगा है। मामला तब मजेदार बन गया जब ईटखेड़ी के स्वयंवर मैरिज गार्डन में एक शादी के रिसेप्शन से ठीक एक दिन पहले पूरा गेम पलट गया! प्लान था 18-20 गैस सिलेंडर पर शाही दावत बनाने का…लेकिन सिलेंडर मिले ही नहीं!

PunjabKesari

फिर क्या था… रातों-रात लिया गया देसी फैसला गैस छोड़ो… लकड़ी की भट्टी जलाओ और मेन्यू बना दिया गया सुपरहिट देसी डिश – दाल बाफला। 1200–1500 मेहमानों के लिए पूरी दावत लकड़ी की आंच पर तैयार हुई, और लोगों ने भी इस ‘देसी ट्विस्ट’ को जमकर एंजॉय किया। दूल्हे रोहित माली ने बताया कि पहले अलग-अलग डिश का प्लान था, लेकिन गैस की किल्लत ने सब बदल दिया — और आखिर में दाल-बाफले ने शो चुरा लिया!

बदल गए हैं गैस बुकिंग के नियम

बता दें कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती मांग और आपूर्ति में असंतुलन को देखते हुए सरकार ने गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की बुकिंग केवल 45 दिन बाद की जा सकेगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह समय कम से कम 25 दिन का होगा। इससे ब्लैक में सिलेंडरों की बिक्री पर रोक लगेगी हालांकि शादी सीजन में लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News