जिस नेता ने सारा जीवन RSS,बीजेपी की सेवा में लगा दिया उस पर मुसीबत आई तो किसी बीजेपी नेता ने सुध नहीं ली-BJP नेता की मौत पर उठे सवाल

Friday, Mar 06, 2026-03:10 PM (IST)

(सागर): बुधवार को सागर में सड़क हादसे में घायल बीजेपी नेता हनुमंत सिंह ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई थी। उनकी मौत को लेकर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे थे। बीना के खिमलासा में सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता हनुमत सिंह ठाकुर की इलाज में लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। जहां परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे वहीं उनकी मौत पर राजनीति भी शुरु हो गई है।

किसान नेता इंदर सिंह ने सत्ताधारी बीजेपी को किया कटघरे में खड़ा

भाजपा नेता नेता हनुमत सिंह ठाकुर की मौत की दुखद खड़ी में राजनीति भी गर्म हो गई है। उनकी मौत पर स्थानीय किसान नेता इंदर सिंह ने सत्ताधारी दल बीजेपी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।  उन्होंने कहा हनुमत सिंह ठाकुर पार्टी के पक्के और सच्चे कार्यकर्ता थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन RSS , बीजेपी की सेवा में लगा दिया, लेकिन जब उन पर मुसीबत आई तो बीजेपी का कोई भी बड़ा नेता उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। वो खून से लथपथ इलाज के लिए तड़पते रहे लेकिन किसी ने उनका ख्याल नहीं रखा। इस बेरुखी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है.

परिजनों का बड़ा आरोप

हनुमंत सिंह ठाकुर के परिजनों का आरोप है कि घायल हनुमत को लेकर एंबुलेंस जब सागर के निजी अस्पताल पहुंची, तो उसका पिछला गेट खुला हुआ था,  हनुमत स्ट्रेचर पर नही थे बल्कि एंबुलेंस के फर्श पर पड़े थे और  खून से लथपथ थे। इस लापरवाही पर परिजन आक्रोशित हो गए और एंबुलेंस पायलट पुष्पेंद्र की पिटाई भी कर दी ।

अज्ञात बाइक सवार ने मारी थी हनुमंत को टक्कर

आपको बता दें कि  सेमरा गनपत गांव के रहने वाले और खिमलासा ग्रामीण मंडल के महामंत्री हनुमत सिंह ठाकुर को 1 मार्च 2026 को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। लिहाजा बाइक चालक के साथ ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी हेमराज पटेल और पायलट पुष्पेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News