घर की छत पर बना रखी थी मस्जिद, पढ़ाई जाती थी नमाज.. लाव लश्कर के साथ पहुंचा निगम अमला, और...

Thursday, Oct 16, 2025-05:38 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। कोलार के सर्वधर्म बी सेक्टर स्थित एक इमारत की छत पर बनी अवैध मस्जिद को नगर निगम ने गुरुवार को ढहाने की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, इस इमारत के नीचे दुकान थी और ऊपर नमाज पढ़ाई जाती थी।

निगम प्रशासन को सूचना मिली थी कि इमारत की छत पर बिना अनुमति मस्जिदनुमा ढांचा बनाकर नियमित रूप से नमाज अदा की जा रही है। जांच में निर्माण को अवैध पाया गया, जिसके बाद नगर निगम का अमला सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के निर्देश पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक निगम की कार्रवाई जारी थी।

निगम अधिकारियों ने कहा कि “जहां भी बिना अनुमति धार्मिक या अन्य प्रकार के निर्माण किए गए हैं, वहां समान रूप से कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।” प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का धार्मिक या स्थायी निर्माण करने से पहले वैध अनुमति लें, अन्यथा अतिक्रमण मिलने पर बुलडोजर कार्रवाई जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News