घर में चोरी करने की नीयत से घुसे हमलावरों ने एक व्यक्ति को उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

Sunday, Oct 13, 2024-04:23 PM (IST)

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में रविवार को दो हमलावर एक व्यक्ति के घर में घुस गए और यहां पर उस पर हथियार से हमला कर दिया, गंभीर हालत में घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर घर में चोरी करने की नीयत से घुसे थे यह घटना मैना श्री कॉलोनी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वास करकट्टा मैना श्री कॉलोनी उज्जैन रोड पर अपने घर में थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके घर में चोरी करने के लिए घुस गए।

PunjabKesariविश्वास ने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गए थे, परिजन उनको अस्पताल लेकर गए यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विश्वास मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे और देवास में एक कंपनी में कार्य करते थे, घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है,यह घटना रविवार की है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News