पन्ना में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल

Sunday, Jun 08, 2025-02:53 PM (IST)

पन्ना। (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार ने बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन को भीषण हादसे का शिकार बना दिया। ताजा जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 व 8 जून की दरमियानी रात्रि का बताई जा रही है, जब बारातियों से खचाखच भरी एक पिकअप वाहन बांधी कला निवासी चंद्रभान आदिवासी की बारात लेकर तिलहा इंटवा जा रही थी, निर्धारित गति सीमा से कही अधिक रफ्तार से दौड़ रही थी। घायलों के मुताबिक, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वाहन सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। 

PunjabKesariटक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन कई पलटी खा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलो में महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष शामिल है, वही करीब 10 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और फरार चालक की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News