भिंड में घर के बाहर खड़े 14 साल के लड़के को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Friday, Sep 27, 2024-10:31 AM (IST)

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आने वाले सुरपुरा थाना क्षेत्र में रमा गांव में 14 साल के लड़के को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, आपको बता दें कि 14 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सुरपुरा पुलिस के अनुसार रमा गांव का रहने वाला इंद्रजीत घर के बाहर खड़ा हुआ था।

PunjabKesariतभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। यह घटना गुरुवार देर रात की है इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था जिला अस्पताल उसको लाया गया यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News