Punjab Kesari MP ads

भिंड में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल

Saturday, Dec 14, 2024-11:26 AM (IST)

भिंड। (देवेश चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, आपको बता दें कि यहां पर ट्रैक्टर के पीछे से बेकाबू बाइक टकरा गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक बाइक तेज रफ्तार में चला रहा था और अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और ट्रैक्टर ट्रॉली से जाकर टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली का एक पहिया निकल गया था।

PunjabKesari जिसके बाद ट्रैक्टर को सड़क पर ही चालक खड़ा कर के चला गया था और अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया यह घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र की है। गोहद चौराहा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  भेजा है। गोहद चौराहा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News