आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या, दो घायल, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sunday, Mar 20, 2022-12:24 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): शहर में देर रात दो पक्षों में हुए विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अन्य दो युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर भारी पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामूली बात को लेकर विवाद में हत्या 

दरअसल मामला पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर का है। यहां रहने वाले रवि अरोरा नाम के युवक का पड़ोस में रहने वाले आदित्य कौशल से मामूली बात को लेकर के विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद आदित्य ने अपने साथी ध्रुव नानू और राजकुमार अन्य लोगों को बुला लिया। जिसके बाद रवि और उसके भाई नीलेश और अन्य लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। 

हत्या के बाद सभी आरोपी फरार 

घटना में 3 लोग घायल हो गए। जिसमें रवि अरोड़ा की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल और उसके अन्य एक साथी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News