राष्ट्रीय छात्र संसद दिल्ली में हुआ अभय गुप्ता का चयन, मुंबई, गोआ और बेंगलुरु में करेंगे झाबुआ का नेतृत्व

7/20/2022 4:58:09 PM

झाबुआ(जावेद खान): इंदौर के अभय गुप्ता का चयन दिल्ली के राष्ट्रीय छात्र संसद में हुआ है। वे अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने मुंबई, गोआ और बेंगलुरु जाएंगे। जहां अभय गुप्ता छात्र संसद में शामिल होंगे। अभय गुप्ता बताते हैं कि उनका यह चयन पूरे भारत मे दसवें नबर पर हुआ है। वैसे पूरे भारत से सिर्फ पैंतालीस लोग ही छात्र संसद में पहुंचकर अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाएंगे।

क्या है छात्र संसद
आइए हम आपको बताते हैं भारत के राजनीतिक रूप से सक्रिय युवाओं के लिए बनाया गया एक मंच लोकतंत्र को मजबूत करने और एक राष्ट्रीय दृष्टि विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। यहां तक वही लोग पहुंच पाते हैं जो अपने क्षेत्र की आवाज़ को केंद्र और राज्य सरकार और बड़े बड़े उद्योगपति के सामने रखकर अपने क्षेत्र की आवाज को बुलंद करना चाहते हो।

कौन है अभय गुप्ता?
एग्रो फॉस इंडिया लिमिटेड और शारदा एग्रो मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी के संचालक अभय गुप्ता इंदौर के रहने वाले है और मेघनगर ओर देवास में इनका खाद का बड़ा कारोबार है। अभय को बचपन से समाज सेवा करने का बड़ा शौक हैं। अभय ने अपनी पढ़ाई डेली कॉलेज इंदौर में पूरी करने के बाद अपने पिता राजकुमार गुप्ता एवं बड़े भाई विष्णु गुप्ता का बिजनेस में हाथ बंटाना शुरु कर दिया। बिज़नेस के साथ साथ समाज सेवा का जज़्बा रखने वाले अभय अब बड़े उद्योगपतियों में शुमार है। अभय अपना लक्ष्य लेकर किसान हित ओर जनहित मुद्दों को बड़े राजनेता उद्योगपतियो के बीच 08 अगस्त 2022 से 18 अगस्त 2022 तक वे छात्र संसद में रहेंगे। अभय का कहना है कि एग्रो फॉस इंडिया लिमिटेड ने वैसे तो सीएस आर योजना के तहत मेघनगर वासियो को बहुत तोहफे दिए हैं। हाल ही में एग्रो फ़ोर्स इंडिया कंपनी ने मेघनगर की रोटरी क्लब के माध्यम से जनता को एम्बुलेंस,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग दिया। अभय गुप्ता बताते हैं मेघनगर के लिए शुद्ध के खिलाफ युद्ध के लिये अगला कदम है। वे चाहते है कि छात्र संसद में लाखों लोगों के बीच में अपने मेघनगर में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और मेघनगर के हालत सुधारने के लिए उद्योग जगत और नामी लोगों के बीच में प्रतिनिधित्व करें। साथ ही किसानों की समस्याओं को भी बड़े पैमाने पर राजनेता के सामने रखेंगे। अभय गुप्ता बताते है मध्य प्रदेश 89% कृषि आधारित क्षेत्र है। यहां के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी संस्था शारदा एग्रो मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से हर रोज किसानों से जुड़ी समस्याओं से रूबरू हो कर उसका निराकारण किया हैं। अभय गुप्ता को जैसे ही छात्र संसद से निमंत्रण पत्र मिला उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसका श्रय वे अपने माता पिता और गुरु को देना चाहते है। साथ ही अभय गुप्ता को बधाई देने वालों में ईस्ट मित्र राजनेता ओर उद्योगपतियों ने बधाई देकर गुप्ता के उज्वल भविष्य की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News